फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार एनएच-58 से ही हरिद्वार जाएंगे शिवभक्त

Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
Kawad Mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के इस बार और अधिक पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मुजफ्फरनगर और हरिद्वार पुलिस के बीच  आपस में समन्वय रहेगा। हरिद्वार के कंट्रोल से सीधा संपर्क रहेगा। जिले में भूराहेड़ी से लेकर भंगेला तक कांवड़ यात्रा की निगरानी को 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 15 ड्रोन कैमरे भी आकाश में उड़ कर यात्रा को कैद करेंगे।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार को रामपुर चौराहे पर एक रेस्टोरेंट में मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जिले के पुलिस अफसरों की बैठक हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन पर विचार विमर्श हुआ। एसएसपी अनंत देव और हरिद्वार के कप्तान कृष्णम कुमार वीके ने दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। निर्णय लिया गया कि इस बार दिल्ली-दून नेशनल हाइवे-58 से ही सीधे हरिद्वार तक कांवड़ लेने जाने वालों को भेजा जाएगा। इसी मार्ग से डाक कांवड़ का जाना और आना होगा।

हाइवे का एक भाग हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए तथा दूसरा भाग हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। हाइवे पर केवल कांवड़ियों के ही छोटे वाहन चलेंगे। भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। बस, ट्रक, कार आदि भारी वाहनों को रामपुर चौराहे से वाया देवबंद-झबरेड़ा से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


शिव भक्तों की तादात को देख कर मेरठ-मुजफ्फरनगर- रुड़क़ी-हरिद्वार के बीच यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। बॉर्डर बैठक में दोनों जिलों की पुलिस के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया       जाएगा, ताकि सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान हो सके। बैठक में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, हरिद्वार के एसपी देहात मणीकांत मिश्र के अलावा हरिद्वार, रुडक़ी, मंगलौर, पुरकाजी, छपार, नई मंडी, शहर कोतवाली, सिविल लाइन, मंसूरपुर, खतौली, भोपा के थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने       बताया   कि गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर ज्यादा से ज्यादा कांवड़ सेवा शिविर खुलवाए जाएंगे।

हरिद्वार कंट्रोल रूम में रहेंगे पुलिसकर्मी तैनात
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि हरिद्वार के कंट्रोल रूम में       जिले से भी एक इंस्पेक्टर और तीन सिपाही तैनात रहेंगे, जो वहां पर आने वाले शिव भक्तों और वहां से कांवड़ लेकर चलने वाले कांवड़ियों की संख्या के बारे में यहां के कंट्रोल रूम को अपडेट करेंगे। 28 जुलाई से ड्यूटियां प्रारंभ हो जाएंगी।

कांवड़ियों की तादाद को देख कर रूट डायवर्ट होगा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कांवड़िय़ों की तादाद को देख कर रुट डायवर्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को दिक्कत नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें