फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कृष्णपाल हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र के गांव नूरनगर में तितावी गन्ना समिति के पूर्व संचालक कृष्णपाल हत्याकांड के तीसरे आरोपी जोनू उर्फ प्रताप ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस उसे रिमांड पर लाने की तैयारी में जुटी है।

दो अगस्त को जमीनी विवाद के चलते नूरनगर में दो सगे भाइयों पूर्व प्रधान दीपचंद व तितावी गन्ना समिति के संचालक कृष्णपाल पक्ष में गोलीबारी हो गई थी। गोली लगने से कृष्णपाल की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र अंकित ने अपने ताऊ दीपचंद व उसके पुत्र अंशुल और जोनू उर्फ प्रताप के विरुद्ध हत्या व जानलेवा हमला और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने मारकपुर बाईपास पर कालूराम की समाधि के पास से दीपचंद व उसके पुत्र अंशुल को कई दिन पहले गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व एक देसी तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। बंदूक का लाइसेंस दीपचंद के नाम था। तीसरे आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उसे रिमांड पर लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें