फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डिजिटल अरेस्ट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता आरके गोयल से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी दीपक जाखड़ को राजस्थान से पकड़ा है। तीन महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। आरोपी ने एटीएम से 12 लाख रुपये की रकम निकाली थी। उससे पांच खातों की किट बरामद की। इन खातों से सात करोड़ से अधिक के लेनदेन किया गया। इन खातों को लेकर 12 शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि साउथ सिविल लाइन निवासी पीड़ित को कई दिन तक डिजिटल अरेस्ट करना बताकर उनसे 33 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। तीसरे आरोपी राजस्थान के जिला गंगानगर के थाना सूरतगढ़ के गांव सोपुरा निवासी दीपक जाखड़ को पकड़ा गया ।
उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी में साइबर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद पुलिस उसे एयरपोर्ट से पकड़ लाई। आरोपी के पास से छह पासबुक, 7 डेबिट कार्ड, मोबाइल, आठ चेक बुक बरामद हुईं। आरोपी साइबर ठग गिरोह के लिए जरूरतमंद लोगों से खाते खरीदता था। उन्हें आठ या दस हजार रुपये देता था जबकि उसे 15 हजार रुपये तक मिलते थे। वह सूरतगढ़ के रहने वाल राहुल भांभू के लिए काम करता था। वह खाते खरीदने के बाद उसे भेजता था। एटीएम कार्ड अपने रखता था। खातों में पैसा आने के बाद निकाल कर अपने पैसे रखने के बाद बाकी पैसा भांभू के बताए खाते में जमा करता था। उसके साथ करण, विशाल चौधरी भी काम करते थे।
विज्ञापन

पुलिस को आरोपी से पांच खातों की किट मिली है। इन खातों से सात करोड़ 98 लाख 33 हजार रुपये का लेनदेन हुआ है। इन खातों के बारे में 12 शिकायत दर्ज है। उसके खाते में ठगी गई 12 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। आरके गोयल से ठगे रुपये एक खाते में गए थे। बाद में यह पैसा 22 खातों में भेजा गया। इनमें एक खाता गिरफ्तार दीपक जाखड़ का भी है। उसके खाते में 45 हजार रुपये जमा हुए थे। 21 खातों की जांच की जा रही हैै।
गिरफ्तार आरोपी बीएबीएड इंटिग्रेटिड कंपनी में भी करता था, जिस कारण उसका बैंक में संपर्क रखता था। उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। इस मोबाइल का नंबर खाते से जुड़ा था। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। एसपी क्राइम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत तीनों महिला पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें