फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से पहले सोच लें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कानपुर हिंसा के बाद सहारनपुर व अन्य जिलों में बवाल के मददेनजर जिला पुलिस एक्शन मोड पर है। साइबर व सर्विलांस टीम सोशल मीडिया पर पोस्ट की निगरानी कर रही है। गलत पोस्ट डालने वाले के साथ ही सोशल मीडिया के एडमिन पर भी कार्रवाई का पुलिस ने मन बनाया हुआ है।
विज्ञापन

जिले में शांति बनाए रखने के लिए हर कदम उठा रही है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया हुआ है। एसओ से लेकर सभी सिपाही अपने क्षेत्रों में शरारती तत्वों के बारे में खोजबीन कर रहे है। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे विभिन्न ग्रुपों पर भी पुलिस ने नजर लगाई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने साइबर, सर्विलांस की टीम को पांच दर्जन से अधिक कर्मचारियों के साथ इस कार्य में लगाया है। जो दिन रात सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे संदेश को देेख रहे है। एसएसपी ने गलत पोस्ट डालने वाले के साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गलत पोस्ट डालने पर गिरफ्तार
थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी सुशील ने सोशल मीडिया पर एक अमर्यादित आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी थी। सोशल मीडिया की निगरानी करने वाली टीम ने यह मामला पकड़ लिया और एसएसपी को जानकारी दी। इसके बाद भोपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट वायरल व शेयर न करें। पोस्ट के बारे में पहले सोचें-समझे। छोटी सी गलत के कारण बडी कार्रवाई का सामना करना पडे़गा- अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें