फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी उफनी, खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात

Sun, 02 Sep 2018 12:37 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का पानी छोडे़ जाने से उफान पर आई सोलानी नदी से खादर क्षेत्र में कई दिनों से बाढ़ के हालात बने हैं। कई गांवों के ग्रामीण जंगलों में नहीं जा पा रहे हैं। रास्तों पर पानी आ जाने से कई गांवों के ग्रामीणों का संपर्क मार्ग टूट गया है। ऐसे में ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। क्षेत्र में मात्र एक नाव की सुविधा होने से कुछ ही ग्रामीणों को उसका लाभ मिल पा रहा है। पहाड़ों से रोजाना छोडे़ जा रहे पानी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।       
विज्ञापन


उत्तराखंड में कई दिनों से हो रही बारिश का पानी सोलानी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे पुरकाजी खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार की तड़के छोड़ा गया पानी दिन निकलते ही खादर क्षेत्र में पहुंच जाने से सोलानी उफान पर आ गई। भदौला, पांचली, रजगल्लापुर, रामनगर के जंगल पूरी तरह जलमग्न हो गए। 

रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। शनिवार को पानी ग्राम शेरपुर, अलमावाला, जिंदावाला, सुहैली, चानचक, चमरावाला, आदि में पहुंच जाने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाए और कुछ ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्य के लिए जाने में भी विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शेरपुर रपटे पर करीब दो फुट से ज्यादा पानी जमा हो जाने के कारण पैदल व दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वही,ं शनिवार को एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने खादर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खादर क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों से क्षेत्र की जानकारी लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि खादर क्षेत्र में चार बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जिन पर दो लेखपाल दो अमीन व एक सफाई कर्मी एक ग्राम विकास अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य कर्मी तैनात कर रखे हैं,   जिन्हें स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दे रखे हैं। इसके अलावा हमारे पास चार नांव स्पेयर में हैं, जहां जरूरत पड़ेगी नाव वहां पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें