फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोघपुर में चोरों ने दो मकानों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। चोरों ने मंगलवार की रात में मोघपुर गांव में दो घरों से ताले तोड़ कर नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।
मोघपुर में चोरों ने नरेश पुत्र ओमप्रकाश के घर में घुसकर अलमारी में रखे 30 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। नरेश का पुत्र राहुल पुलिस में नौकरी करता है। नरेश का एक मकान मेरठ में बना हुआ है और उनका वहीं रहता है। होली पर राहुल घर पर आया था और बिल जमा करने के लिए 30 हजार रुपए देकर गया था।
विज्ञापन

इसके बाद चोर विद्युत निगम में कार्यरत प्रवीण पुत्र राजपाल के मकान में छत के रास्ते घुस गए। ऊपर कमरे में संदूक में रखे करीब 20 हजार रुपये और नीचे के कमरे से सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। इस बीच जाग हो गई तो चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


फरवरी में मंदौड़ में हुई थी दो घरों में चोरी
बता दें 18 फरवरी को मंदौड़ में चोरों ने पूर्व प्रधान राज सिंह और उनके पड़ोसी कल्याण सिंह पुत्र दिलावर के घर में लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। इसके बाद चोर पड़ोस में ही राजेंद्र सिंह के यहां पहुंच गए थे। मगर, जाग हो जाने से चोर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें