संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। नगवा गांव में मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की।
राधा-कृष्ण की मूर्ति की स्थापना के लिए विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना हुई। बुधवार को शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मूर्ति के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां मौजूद रही। राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। गांव की परिक्रमा के बाद विधिविधान से मूर्तियों की स्थापना की गई।
इससे पूर्व भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह ने रीबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर आशीष चौहान, रवि प्रताप, सुनील, शिवकुमार, अंकुश राजपूत, गुड्डू पंडित, सिंहराज, बबलू व सुरेंद्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।