फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में चोरी की कोशिश करने वाले चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। पुलिस ने एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक, अवैध असलाह तथा अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने चोरों के पास से शाहपुर क्षेत्र में टावर से चोरी की गई बैटरियों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने मंसूरपुर थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 30 अक्तूबर की रात चोरों ने मंसूरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा तथा घासीपुरा में आंध्र बैंक से एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बेगराजपुर से घासीपुरा रेलवे फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ चोर खड़े हैं। पुलिस ने उनको दबोच लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम विजय बुढ़ाना मोड़ थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, समीर चौधरी निवासी साउथ खालापार कोतवाली मुजफ्फरनगर, सादइलाई निवासी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, सोहेल निवासी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें