फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरों को गिरफ्तार कर दो बैटरी की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव गोधना में टावर से हुई चोरी की घटना में पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो बैटरी बरामद की है। आरोपी पहले टावर पर नौकरी कर चुके थे।
मेरठ के थाना पल्लवपुरम की परिवहन पुरम कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने क्षेत्र के गांव गोधना में इंडस भारती के नाम से टावर लगा रखा है। 10 नवंबर की रात चोरों ने टावर से चार बैटरी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव गोधना के जंगल से चार चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो बैटरी बरामद की है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सहारनपुर थाना सदर की विनोद विहार कॉलोनी निवासी अमित व कोतवाली देहात के गांव दूधली बुखारा निवासी अब्दुल रहमान और जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली नई मंडी की बचन सिंह कॉलोनी निवासी विनीत व गांव मखियाली निवासी अंकित का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर विक्रम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पहले इसी टावर पर नौकरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो बैटरी बरामद की है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर अन्य दो बैटरी भी बरामद की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें