नगर की दाल मंडी में खरीदरारी करते नागरिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सब्जी मंडी व दाल मंडी में होगी थर्मल स्क्रीनिंग
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन-2 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सील की गईं जिले की सीमाओं के साथ ही हॉटस्पॉट एरिया में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह छह से नौ बजे तक दी जाने वाली छूट को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लोगों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है, अब चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा का जिम्मा एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है। इसके साथ ही अब नई मंडी स्थित सब्जी मंडी और शहर की दाल मंडी में पहुंचने वाले लोगों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध मरीज पहुंचे तो तत्काल उसे वहां से अस्पताल ले जाकर उसकी स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।