फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस रही सतर्क

विज्ञापन
नगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान बंद पडा बाजार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को लोगों ने कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन किया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सभी दुकानें व बाजार बंद रखे गए। सुबह कुछ देर के लिए जरूरी सामान जैस दूध, सब्जी की दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के तहत शनिवार, रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू अभी लागू है। जनपद में शनिवार को पहले दिन शहर क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह सात बजे से सब्जी, दूध की दुकानें खोली गई। निर्धारित समय करीब दस बजे के बाद उनको बंद करा दिया गया। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप व एटीएम खुले रहे। शहर की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन सवार ही नजर आए। शहर के ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में रहकर ही कोरोना कर्फ्यू का पालन कर प्रशासन का सहयोग किया। शहर में शिव चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, सरवट गेट, मालवीय चौक, गांधी कालोनी, जानसठ रोड, भोपा रोड पर पुलिस तैनात रही।

साप्ताहिक बंदी में नगर के शिव चौक पर कम दिखी आवाजाही।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें