चरथावल। सिकंदरपुर गांव में हिंडन नदी पर पुल निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय पर बैठक नहीं हो सकी। भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया जल्द ही बैठक की तिथि तय होगी।
15 अगस्त को करीब 15 घंटे पानी में ग्रामीणों का आंदोलन हुआ था। मौके पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने दो दिन बाद जिलाधिकारी की मौजूदगी में भाकियू प्रतिनिधियों के साथ पुल निर्माण के संबंध में बैठक बुलाने की बात कही थी। भाकियू नेता विकास ने बताया मीटिंग स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन पुल निर्माण की प्रक्रिया में ढिलाई बरतेगा, तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।