फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: यू ट्यूबर को फिल्मी स्टाइल में पकड़कर ले गई पंजाब पुलिस, अपहरण का मचा शोर

Wed, 07 Feb 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र में नई मंडी थानाक्षेत्र में एक यूट्यूबर के अपहरण का शोर मच गया। बाद में पता चला कि पंजाब पुलिस युवक को किसी मामले में पकड़कर ले गई।  
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार शाम के समय नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में परिजनों के साथ शामिल होने आए एक यू ट्यूबर के अपहरण का शोर मच गया। जांच पड़ताल में पाया कि पंजाब पुलिस ने युवक रचित कौशिक को वारंट के आधार पर पकड़ा था।

विज्ञापन


नई मंडी वकील रोड निवासी प्रत्यक्षदर्शी दक्ष गुप्ता ने बताया कि कार में शाहदरा से शादी समारोह में आए रचित कौशिक अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार में जा रहे थे। वकील रोड पर उनके घर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में चार सरदार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। पंजाब नंबर की गाड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Muzaffarangar: कुकर्म के दोषी को बीस साल का कारावास, खेलने निकले बच्चे को बहला फुसलाकर बनाया था शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रचित कौशिक को कार से खींच कर बताया कि उनके खिलाफ वारंट हैं और अपनी गाड़ी में डाल लिया। इस दौरान पत्नी खूब चिल्लाई और रोयी, लेकिन स्कार्पियो सवार लोग रचित कौशिक को अपहरण कर ले गए।

पता चला है कि रचित कौशिक की पत्नी बैंक में हैं। रचित आइटी इंजीनियर हैं और अपना यू ट्यूबर चैनल चला रहे हैं। पिता राष्ट्रपति भवन से सेवानिवृत्त होना बताए गए हैं। उधर, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि यह मामला अपहरण का नहीं है। रचित कौशिक के खिलाफ संगीन धाराओं में वारंट था। उसे पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें