फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। पंजाब नेशनल बैंक के प्रशिक्षण संस्थान पर चल रहे उद्यमी विकास कार्यक्रम व मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग साधना मेडिटेशन की लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा शुकतीर्थ की संयोजक ब्रह्मकुमारी प्रवेश ने कहा कि योग साधना के जरिये विभिन्न रोगों का इलाज संभव है। शिविर में श्रवण कुमार ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है, इसलिए मनुष्य को परोपकार के कार्य करने चाहिए। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक कांति राठी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग क्रियाएं बहुत जरूरी है। तनाव से मुक्ति के लिए मेडिटेशन जरूरी है। मेडिटेशन तनाव को दूर करता है। राजयोगिनी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की कला योग है और मन को पावरफुल बनाने के लिए राजयोग जरुरी है। कार्यक्रम में अमित शर्मा, वरुण सिंह, प्रीति चौधरी, अरुण कुमार, ममता देवी, बीना, रीना, पूजा, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें