फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्कूलों के नए भवनों में जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कारपोरेशन (यूपीएससीआईडीसी) ने स्कूलों के नए भवन बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग को हैंड ओवर कर दिए, लेकिन उनकी छतों से पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

ऐसे में छतों पर भर रहा पानी दीवारों से गिरता है। इससे सीलन से भवन कमजोर होने की आशंका बनी है। गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई जिला अनुश्रवण समिति की बैठक यह मुद्दा सामने आया। इसके अतिरिक्त सर्दी में अनुकूल यूनिफार्म व जूते-मौजे नहीं खरीदने पर शिक्षकों को अभिभावकों से मिलने के निर्देश दिए गए।
गुरुवार को विकास भवन सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक में मिशन प्रेरणा फेस-2 निपुण भारत, बेसिक व समग्र शिक्षा, ऑपरेशन कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें स्कूलों के जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्त कर पुनर्निर्माण कार्यों की समस्त पेंडेंसी 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपीएससीआईडीसी को छत से पानी की निकासी की व्यवस्था करने व चारों ओर एप्रेन बनाने के निर्देश दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कक्षाओं में टाइलिंग, फर्नीचर आपूर्ति, बाउंड्रीवाल आदि कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। बीएसए संदीप कुमार ने बच्चों के पास मौसम के अनूकूल यूनिफॉर्म, स्वेंटर, जूते-मौजे व बैग होना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
अभिभावकों द्वारा न खरीदे गए तो अध्यापक बच्चे के अभिभावकों से मिलकर इसे पूरा कराएं। इनके अतिरिक्त विद्यालय भवनों के ऊपर से जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग के लिए 49 विद्यालयों के सापेक्ष 36 विद्यालयों के एस्टीमेट उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

शेष 13 विद्यालयों के एस्टीमेट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें