फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दंपती पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालसा पट्टी निवासी पेपर कारोबारी से अपने वाहन चालक व उसकी पत्नी पर रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी के आदेश पर खालापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खालापार थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर खालसा पट्टी निवासी वसीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने कहा कि वह वेस्ट पेपर सप्लाई का काम करता है। उसने थाना सिविल लाइन के हाजीपुरा सरवट निवासी नदीम को अपने वाहन पर एक सितंबर 2022 को चालक के रूप में रखा था। वह उसे प्रतिमाह 16 हजार रुपये वेतन और 100 रुपये भोजन के लिए देता था।

नदीम पर उनके बतौर उधार के 3.62 लाख रुपये बकाया हैं। रुपये चुकाने के बजाय वह 11 जुलाई 2024 से लापता है। रुपये के बारे में वह बहानेबाजी कर रहा है। काम पर भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि जुलाई में उन्हें अपने घर बुलाकर आरोपी ने दो अगस्त को रुपये चुकाने का वादा किया। बाद में मुकर गया और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। उसे धमकी दी जा रही है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें