फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर लगने से चोर घायल हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी सीओ रुपाली राव ने पत्रकारों को बताया कि रविवार रात थाना मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ बेगराजपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने चेकिंग के लिए उसे रोकने का इशारा किया, तो वह बाइक लेकर भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने चोर घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव हर्रा निवासी कालिम पुत्र सलीम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया कालिम चोरी और गोकशी का आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ मेरठ और बागपत में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें