ज्वेलरी शोरूम में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली पुलिस ने रिलायंस कंपनी के शोरूम से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ ले गई।
दिल्ली के हौज खास थाना पुलिस के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात भौरा कलां निवासी रविंद्र के घर पर छापा मारा। वहां से रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान गांव का ही एक अन्य आरोपी फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने बताया साउथ एक्सटेंशन पार्ट टू के मॉल में रिलायंस कंपनी के ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई थी। कंपनी के प्रबंधक ने शोरूम पर गार्ड की नौकरी कर रहे रविंद्र व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार देर रात आरोपी रविंद्र घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।