फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ का 12 लाख रुपया हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के कार्यालय लिपिक पर बार संघ का करीब 12 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। बार संघ अध्यक्ष की ओर से सिविल लाइन थाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष नसीर अहमद काजमी तथा महासचिव प्रदीप मलिक ने सिविल लाइन में यह मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि भोपा रोड निवासी अनय शर्मा जिला बार संघ में वर्ष 1987 से कार्यालय लिपिक हैं। अनय शर्मा संस्था की ओर से तब से ही धन की अदायगी तथा प्राप्ति का काम देखते रहे। बार संघ में अधिवक्ताओं के वकालतनामा तथा नोटिस आफ एंगेजमेंट की निधि से उनकी एनएससी बनाने की योजना वर्ष 2008 से शुरू की गई थी। नवंबर 2008 अप्रैल 2012 तक इस मद में करीब 24 लाख रुपये जमा किए गए, जिनमें 3.48 लाख रुपये मार्केंटाइल बैंक में जमा कराना बताया गया तथा 2.98 लाख रुपये हाल पर खर्च हो गए। आरोप है कि कार्यालय लिपिक अनय शर्मा ने करीब 12 लाख रुपये की कोई जानकारी नहीं दी।,सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें