फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने बस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने बस चालक को पीटा
विज्ञापन

खतौली। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर उत्तराखंड की बस को कार सवार युवकों ने रोक लिया और उसके चालक को बुरी तरह से पीटा। बस में सवार यात्री बदमाश समझकर चिल्लाने लगे। इसी बीच दूसरी कार को आता देख कार सवार युवक अपनी कार लेकर भाग निकले। दूसरी कार में सवार रालोद नेता ने बस में लूट के प्रयास की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला ओवर टेक करने को लेकर मारपीट का निकला।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिपो की बस दिल्ली से हरिद्वार यात्री लेकर जा रही थी। खतौली बाईपास पर बस को रोककर कार सवार युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दूसरी कार में सवार रालोद नेता ने उत्तराखंड की बस के साथ लूटपाट के प्रयास की सूचना इंस्पेक्टर को देते हुए कार का नंबर भी दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक से बातचीत की। चालक ने बताया कि मुरादनगर के पास कार सवारों से ओवरटेक को लेकर बहस हो गई थी, इसी बात को लेकर कार युवकों ने बस को रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बस चालक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें