फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर के कार्यकर्ता आज दिल्ली कूच करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरगनर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता आज दिल्ली की ओर कूच करेंगे और दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का साथ देने के लिए उनके साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कार्यालय पर हुई बैठक में कहा गया कि पिछले 27 दिनों से किसानों का दिल्ली में लगातार आंदोलन चल रहा है, किसान शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं। किसानों पर जबरदस्ती काले कानून थोपे गए हैं, जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे किसान शहीद हो गए लेकिन मोदी सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। किसानों की लड़ाई में संगठन पूरी तरह साथ है। आंदोलन को बल देने के लिए 25 दिसंबर को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे और किसान आंदोलन में भाग लेंगे। इस आंदोलन में संगठन के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, संभल, मुरादाबाद और नोएडा के किसान भाग ले रहे हैं। सभी किसान अपने साथ खाने-पीने का सामान और तंबू साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें