फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पूर्व बुढ़ाना के मोहल्ला शफीपुर पट्टी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट की जाती रही है। कई माह से पीड़िता अपने शौहर व ससुराल वालों के साथ गांव नीमखेड़ी में ईंट-भट्टे पर काम कर रही थी। पीड़िता के अनुसार, गत सात जून की सुबह शौहर ने अपने छह माह के बेटे को बेचने की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि इसके लिए तैयार नहीं होने पर शौहर ने अपने परिजनों के कहने में आकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसे वहां से घर ले आए। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को डीएम-एसएसपी को घटना की तहरीर देते हुए आरोपी शौहर व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें