फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार दिन में भी नहीं मिली महिला, लोगों में आक्रोश

Tue, 09 Sep 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज
विज्ञापन
चरथावल। क्षेत्र से महिला को बहला फुसलाकर के जाने के मामले में दूसरे वर्ग के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज से पीड़ित पक्ष आश्रम में जाकर मिला। महिला के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

स्वामी ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की पत्नी को गांव के दूसरे वर्ग का युवक बहला-फुसला कर लेकर चला गया। थाने में पांच सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। लेकिन पुलिस अभी तक महिला का पता नहीं लगा पाई है।
महिला का धर्म परिवर्तन कराए जाने की आशंका है। स्वामी ने चरथावल पुलिस को 12 सितंबर तक महिला का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है। कहा, यदि चार दिन ने महिला नहीं मिली, तो 13 सितंबर को आरोपी के गांव की बस्ती में पंचायत होगी। इसमें हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद मामले में हिंदू समाज निर्णायक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें