संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव शेखपुरा निवासी कमलजीत उर्फ बबलू गाड़ी चालक है। घर में उसकी पत्नी सुनीता, बेटी अलका, रीता और पुत्र अभिषेक दिव्यांग हैं। पिछले दिनों एक सड़क हादसे में कमलजीत भी घायल हो गया था, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट लगने से वह भी ठीक से नहीं चल पा रहा है।
सुनीता ने एसडीएम को पत्र भेजते हुए बताया कि सरकारी योजना का उन्हें लाभ नहीं मिला है। वहीं उनके पास रहने के लिए एक छत तक नहीं है। अपनी जमीन में वह छप्पर डाल कर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मिलकर उसकी मद्द करते हुए करीब दो वर्ष पूर्व उसकी बड़ी पुत्री अलका का विवाह कराया था।
सुनीता का कहना है कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ मिलना चाहिए। एसडीएम संजय सिंह का कहना है कि जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी से बात कर परिवार के लोगों को ट्राई साइकिल दिलवाई जाएगी। परिवार का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा। बीडीओ भेजकर पीएम आवास योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। अन्य योजनाओं का भी परिवार को लाभ दिलाए जाने के प्रयास रहेगा।