फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुहावना हुआ मौसम धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन बारिश के बाद दोपहर के समय निकली धूप ने उमस में इजाफा कर दिया। बरविवार सुबह आसमान में बादल छा गए। करीब 11.30 बजे शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम काफी खुशगवार हो गया। झमाझम बारिश के कारण शहर के शिव चौक, खालापार, नई मंडी, जसवंतपुरी आदि क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान से बादल छट गए और धूप निकली। धूप निकलने पर तापमान में गर्माहट महसूस की गई। उमस के चलते लोगों को परेशानी हुई। रविवार को 3.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान 30.0 सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें