फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी की टंकी तैयार, फिर भी घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। भोपा में जल निगम की ओर से पेयजल के लिए ओवरहेड़ टैंक का निर्माण कराया गया है। तैयार हो जाने के बाद भी पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच पाई है। पिछले लगभग दो सप्ताह से तो पूरी तरह पानी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन

2016 में जल निगम ने लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। टंकी के तैयार हो जाने के बाद कस्बे में अधिकांश स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जा चुका है। पानी की सप्लाई का कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कई बस्तियां ऐसी हैं, जहां टंकी का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बात भी की लेकिन समाधान नहीं हो सका। समाजसेवी प्रदीप शर्मा, रवि कुमार, सुधीर कुमार का कहना है कि बहुत परिवार ऐसे हैं जहां टंकी का स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है और पिछले लगभग दो सप्ताह से तो पानी की पूरी तरह कस्बे में सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें