फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों ने दो गज की दूरी की बंदिश को तोड़ा

विज्ञापन
आदर्श कालोनी में बूथ पर पहली बार वोट डालती स्वाति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वोटरों ने दो गज की दूरी की बंदिश को तोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांवों में नई सरकार के गठन के लिए घंटों लाइन में लग कर अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। मास्क पहन कर आए। मतदान केंद्र पर हाथ भी सैनिटाइज कराए, मगर दो गज की दूरी का पालन नहीं कर सके। ऐसे में कोराना का संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। अधिकांश मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा हाथ सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई थी। वोटर भी मास्क पहन कर मतदान केंद्रों पर पहुंचे, मगर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं कर सके। एक वोटर को चार बैलेट पेपर पर मोहर लगा कर उन्हें मतपेटी में डालने में समय लगा, जिससे बूथों पर भीड़ लगातार बनी रही। शहर से सटे सुजडू गांव के मतदान केंद्र पर हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे, मगर अंदर वोटरों की भीड़ लगी थी। सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं करता मिला।
विज्ञापन

सरवट ग्राम पंचायत के आदर्श कालोनी, सुभाषनगर, गांधी कालोनी बरातघर के मतदान केंद्रों पर भी वोटरों की लाइन लगी मिली, जो एक दूसरे से सटे हुए खड़े थे। कूकड़ा गांव के जीसी पब्लिक स्कूल में बनाए गए पांच बूथों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पर भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। अलमासपुर के बूथ पर भी वोटरों की लाइन लगी मिली, यहां भी दो गज की दूरी के नियम का कोई पालन करना नहीं मिला। अब ऐसे में मतदान के बाद संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी है।
बौना दंपती बना आकर्षण का केंद्र
फोटो
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत सुजडू के मतदान केंद्र पर वोट डालने आया बौना दंपती सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुजडू निवासी तसलीम ने अपनी पत्नी शाहिदा के साथ मतदान केंद्र पर आकर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

- युुवाओं ने पहली बार डाला वोट
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में जहां बुजुर्गों, बीमार, दिव्यांगों ने बूथ पर पहुंच कर वोट डाले। वहीं काफी युवाओं ने भी पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। सरवट ग्राम पंचायत के पचेंडा रोड पर बनाए गए बूथ पर आदर्श कालोनी निवासी महिमा नेगी ने पहली बार वोट डाला। वोट डालने के बाद कहा कि वोट डालने पर उसे अच्छा लगा तथा अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास हुआ। पहली बार पता चला कि वोट में किसी को जन प्रतिनिधि बनाने की ताकत है। आदर्श कालोनी निवासी स्वाति ने भी पहली बार अपनी वोट डाला। बताया कि अच्छी छवि वाले प्रत्याशी को वोट दिया है।

आदर्श कालोनी में बूथ पर पहली बार वोट डालती महिमा नेगी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ग्राम प्रचायत सूजडू के मतदान केद्र पर सामाजिक दूरी से बेपरवाही का दिखा नजारा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कूकडा ब्लाक के मतदान केद्र पर सामाजिक दूरी से बेपरवाह दिखी मतदाताओं की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आदर्श कॉलोनी में बूथ पर मतदान कर वोट का निशान दिखाती सरवट की निवर्तमान प्रधान ऊषा शर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें