फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे पर हिरासत में लिए गए सभी लोग छोड़े

विज्ञापन
पचैडा रोड पर पी आर पब्लिक स्कूल के बूथ पर हंगामा करते लोगो पर लाठी चार्ज करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हंगामे पर हिरासत में लिए आरोपी छोड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में सोमवार को शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक हंगामा हुआ। हंगामे के चलते जिला पंचायत व प्रधान पद के प्रत्याशियों समेत 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिन्हें देर रात चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक हंगामा हुआ। एक ओर जहां पीआर पब्लिक स्कूल में फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा के बागी जिला पंचायत प्रत्याशी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल पाल से मारपीट का आरोप था। पुलिस ने आरोपी के भाई समेत कई अन्य को हिरासत में लिया। इसके साथ ही गांधी कॉलोनी में हंगामा कर रहे एक जिला पंचायत प्रत्याशी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, कूकड़ा में फर्जी मतदान के आरोप में हंगामा कर रहे एक जिला पंचायत प्रत्याशी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव रथेड़ी में प्रधान प्रत्याशी और गांव पचेंडा में प्रधान प्रत्याशी के पति को भी हंगामा करने पर हिरासत में लिया गया। इनके अलावा 16 अन्य लोगों को भी अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद हिरासत में लिए गए प्रत्याशियों व अन्य लोगों को छुड़ाने के लिए नई मंडी थाने में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार देर रात कृत्य की माफी मांगने पर हिरासत में लिए गए सभी प्रत्याशी व अन्य लोगों को कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें