संवाद न्यूज़ एजेंसी बुढ़ाना । किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुरालसी बिजलीघर पर बिजली की समस्याओं को लेकर जे ई का घेराव किया। उसे अपने बीच बैठा लिया। जेई के समस्याओ के समाधान के आश्वासन पर किसान शांत हुए ।
किसान मजदूर मंच के तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में किसान कुरालसी बिजली घर पर एकत्र हुए। उन्होंने बिजली घर का घेराव करते हुए जेई दिनेश कुमार को अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने विधुत सम्बन्धी अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
किसानों ने बताया कि बिजली बिल गलत बनाए जा रहे है। खेतों में बिजली सप्लाई में कटौती की जा रही है। लाइनमैन केबिल काटकर जोड़ने के नाम पर उगाही करते है। उन्होंने जर्जर लाइन बदलवाने की भी मांग की।