फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संघर्ष का वीडियो वायरल, चार दिन से चल रहा था झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव भुम्मा में दोनों पक्षों के बीच डोल को लेकर विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी झगड़ा हुआ, लेकिन गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। रविवार रात दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। झगड़े के वीडियो वायरल हो गए। संघर्ष के दौरान गोली लगने से किसान की मौत हो गई।
बलराम और सतपाल पक्ष के खेत आसपास ही हैं। चार दिन पहले दोनों पक्षों में डोल को लेकर कहासुनी हुई थी। हत्या का आरोपी दिल्ली पुलिस का सिपाही शौकेंद्र रविवार को ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था। इस दौरान दोबारा दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष के महकार सिंह की मौत हुई है, जबकि दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र घायल हैं। सोमवार को दिनभर गांव में सन्नाटा पसरा रहा है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के आवास पर लोगों की आवाजाही रही। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के आरोपी बनाए जाने के कारण यहां पर पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें