फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, चार की मौत

Fri, 15 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Parents weep over the death - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी में बघरा के पास बृहस्पतिवार को ट्रक और मारुति की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के दंपति समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में फंसे शवों को गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला गया। यह लोग शामली के मालेंडी गांव में एक रस्म तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।  पुलिस ने ट्रक के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ककरौली निवासी सतेंद्र (55) पुत्र सुखबीर, उसकी पत्नी सरस्वती (53), सुखबीर के भाई जितेंद्र की पत्नी सुभलेश (43) और  सतेंद्र के चाचा  अमन सिंह पुत्र लाल सिंह मारुति कार से शामली जनपद के मालेंडी गांव में रस्म तेरहवीं में गए थे।
विज्ञापन


अमन सिंह किसान सहकारी समिति में चेयरमैन थे। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे इनकी कार तितावी थानाक्षेत्र अंतर्गत बघरा के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चला रहा सतेंद्र बस को ओवरटेक करने लगा। उसी समय लोहे से लदा एक ट्रक सामने से आ गया।

जिससे दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

इस बीच वहां से भाग रहे ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही तितावी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी कार सवारों के शव कार में बुरी तरह फंस गए थे।

जिसके चलते कार की बॉडी को काटना पड़ा। सतेंद्र की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। पुलिस ने फोन कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू कराया। थोड़ी देर बाद ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि मालेंडी निवासी विपिन की हस्तिनापुर जाते समय मीरापुर में पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। सभी लोग उसकी तेरहवीं में गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक दौला सिंह और परिचालक बच्चन सिंह तरनतारन पंजाब के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर से लोहा लादकर पंजाब जा रहे थे। वहीं सूचना पर डीएम डीके सिंह ने सीएमओ सुबोध कुमार से बात कर सभी शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें