फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीण भड़के 

Sat, 24 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में अधेड़ की मौत के बाद जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जानसठ बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसके बाद घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी नूर हसन (50) पुत्र बरकत शुक्रवार सुबह बाइक से शहर आ रहा था। जब वह नेशनल हाईवे के जानसठ बाईपास पर पहुंचा तो तभी पीछे से आ रहे एक दस टायरा ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे नूर हसन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठने दिया। वे आर्थिक मदद और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस आश्वासन पर ग्रामीण माने और जाम खुला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चालक ट्रक को कुछ दूर छोड़ कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे गुलसनव्वर ने ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें