फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉले ने कुचला

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर-शामली रोड से रिश्तेदारी से घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक लालूखेड़ी चेकपोस्ट के पास गन्ने के ट्राले की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
विज्ञापन


बागपत के थाना छपरौली के गांव खोजा नंगला निवासी दीपक (20) पुत्र अनिल, राहुल (22) पुत्र पाला और शामली के थानाभवन के नोजली निवासी चंद्रपाल  (22) पुत्र उमराव तीनों एक बाइक से सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में रिश्तेदारी में आए थे। रात करीब सात बजे तीनों बाइक से वापस जा रहे थे। शामली रोड पर लालूखेड़ी चेकपोस्ट से करीब 50 मीटर पहले अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आए गन्ने से भरे ट्राले की चपेट में तीनों आ गए।

दुर्घटना में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल दीपक और राहुल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना से शामली रोड पर लगा जाम      
तितावी। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर बाइक सवार के ट्राले की चपेट में आने से हुई दुर्घटना के दौरान वहां जाम लग गया। आरोपी चालक गन्ने से भरे ट्राले को सड़क पर ही आड़ा-तिरछा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पहले घायलों को उठाने में जुट गई। इसी बीच दोनों ओर के वाहनों के आमने-सामने आ जाने से रोड पर जाम लग गया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद ही जाम खुल पाया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें