फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीण की हत्या में नामजद तीसरा आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। गांव तिसंग में नाली खुलवाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर ग्रामीण राजकुमार की हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र ने पिता, पुत्र व बेटी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व गांव तिसंग में सतेंद्र और गांव के 55 वर्षीय राजकुमार सैनी के बीच नाली खुलवाने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। सतेंद्र पक्ष ने लाठी डंडों, ईंटों और लोहे के तसले से हमला कर राजकुमार की हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र अंकुर ने गांव निवासी सतेंद्र, उसके लड़के कपिल और बेटी सिंधू के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सतेंद्र व उसकी पुत्री सिंधू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरे आरोपी कपिल को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें