पुरकाजी ठाकुरद्वारा मंदिर में बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए बनाई रणनीति
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। ठाकुरद्वारा मंदिर में शनिवार को राम मंदिर निधि संग्रह के लिए भाजपा, आरएसएस, विहिप व बजरंग दल की बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अभियान प्रमुख निर्दोष जैन व सुमित जैन ने बताया कि बैठक में पूरे नगर को 11 भागों में बांटकर 11 टोलियां बनाई गई हैं। प्रत्येक टोली पर एक टोली प्रमुख बनाया गया है। अभियान के तहत 11 जनवरी को पत्रांक वितरण व 15 से 22 जनवरी तक धन संग्रह का कार्य किया जाएगा। विहिप व बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा ने बताया कि जनपद में एक सप्ताह का समय अभियान के लिए तय किया गया है। इसमें प्रत्येक परिवार तक जाकर समर्पण निधि अर्जित करने की योजना तय की गई है। यह निधि संग्रह अभियान धर्म की दृष्टि से अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा, जिसमें देशभर के 11 करोड़ परिवार व 60 करोड़ हिंदुओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में ब्रज किशोर गुप्ता, आकाश गोयल, अनूप गोयल, सुशील वर्मा, पंडित भानू शर्मा, विनीत चौधरी, प्रदीप जिंदल, मनीष गोयल, दीपक भटनागर, धीरज गर्ग अंकुर शर्मा, पप्पन कांगड़ा, रेवती रमन व अरुण मित्तल आदि मौजूद रहे।