फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.6 डिग्री पहुंचा तापमान, सर्दी से ठिठुरे लोग

Tue, 25 Dec 2018 11:48 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोहरे के बीच गुजरते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीतलहर के साथ मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण अंधेरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक आम लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल रहा। कोहरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अत्यधिक ठंड के चलते सुबह के समय खेतों में बर्फ की चादर सी बिछी रही। शीतलहर और ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर शीत लहर में लोग कंपकंपाते नजर आए। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। बाजारों से जहां ग्राहक गायब हो गए हैं, वहीं खेतों में किसानों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। यातायात व्यवस्था भी लगातार प्रभावित है।  
विज्ञापन


ठंड और शीतलहर के साथ कोहरा भी छा रहा है। मंगलवार सुबह कोहरे की चादर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह दस बजे तक सड़कों पर अंधेरे जैसी स्थिति रही। कोहरे में सड़के सुनसान रही। मजबूरी में ही लोग सड़क पर निकलते। दस बजे के बाद मौसम साफ हुआ और सूरज दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 21 से घट कर 19 डिग्री सेल्सियस होने से दिन में भी सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहा। ठंड के साथ शीतलहर से दिन में भी लोग कंपकंपाते नजर आए।

सुबह को जहां बाजार काफी देर से खुले वहीं शाम के समय काफी जल्द बंद हो गए। दिन में भी बाजारों की रौनक गायब रही। ठंड का व्यापार पर जहां सीधा प्रभाव पड रहा है, वहीं किसानों के लिए खेत मेें काम करना मुश्किल हो गया है। सुबह के समय खेतों में बर्फ की चादर सी बिछ रही है। खासकर गन्ने की छिलाई सीधे प्रभावित हो रही है। न्यूनतम तापमान अभी भी काफी नीचे चल रहा है। मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन


ठंड में बरतें सावधानी       
मुजफ्फरनगर। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड सेहत पर भारी पड़ सकती है। यदि सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। दिल और श्वांस के मरीजों के लिए इस तरह के मौसम में बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ योगेंद्र त्रिखा कहते हैं कि घने कोहरे में श्वांस एवं दिल के मरीज परेशान हो जाते हैं। अस्थमा का अटैक पड़ने की आशंका रहती है।

इसलिए कोहरे में घर से बाहर निकलने से बचें। दिल के मरीज सुबह भी सुबह घूमने न जाएं। पूरे कपड़े पहनकर रखें। गुनगुने पानी का सेवन करते रहें। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।  बाल रोग विशेष डॉ एके अग्रवाल बताते हैं कि बच्चे ठंड में भी एक स्थान पर नहीं रुकते। उन्हें पूरे कपड़े पहनाकर रखें। बच्चों को ड्राई फ्रूट्स दें और गुनगुने पानी का सेवन कराएं। ठंड की चपेट में आने से बच्चे न्यूमोनिया और विंटर डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। परेशानी होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाएं। 

स्कूल, कॉलेज का समय 10 बजे किया
मुजफ्फरनगर। जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए डीएम राजीव शर्मा ने जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों का समय बदल दिया है। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार से जिले के सभी प्राईवेट, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त समेत कक्षा एक से लेकर इंटर तक के स्कूल कॉलेज का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इस आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें