फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन का तीसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, समस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न 24 समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
किसान मजदूर संगठन के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता बुधवार को भी तहसील परिसर में अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि तहसील क्षेत्र में किसानों व गरीबों का उत्पीडन हो रहा है। बजाज चीनी मिल किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही है। बिजली की समस्या गंभीर है। चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कार्यकर्ताओं ने अपनी 24 मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजकुमार को दिया था। उप जिलाधिकारी, गन्ना समिति के सचिव के साथ हुई वार्ता विफल रही थी। पदाधिकारियों ने 27 जून को महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। धरनास्थल पर कृष्ण कुमार, अनिल सिंह, दिनेश ठाकुर, रविंद्र, ईश्वर, सुभाष व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें