फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में सीट आरक्षित कराने की मशां पर पानी फेर रहा लंबी वेटिंग-सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली पर्व पर मिलने वाली छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए लोगों ने अनेक कार्यक्रम बनाए है। वह कहीं दूर घूमने या फिर नौकरी पेशा लोग अपने घर जाना चाहते है, लेकिन उनकी मंशा पर रेलवे आरक्षण के लिए सर्वर और लंबी वेटिंग पानी फेर रही है। वैसे कई-कई माह पहले आरक्षण करने वाले रोजाना सौ से ज्यादा लोग लंबी दूरी की यात्रा का सफर कर रहे है।
विज्ञापन

होली पर्व पर मिलने वाली छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए काफी लोग लंबी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बनाकर ट्रेन में सीट बुक कराने के लिए रेलवे आरक्षण केंद्र पहुंच रहे है। जिन लोगों ने पहले से अपनी सीट ट्रेन में बुक कराई है। वह तो अपनी मंजिल के लिए आ-जा रहे है, लेकिन जिन लोगों ने आनन फानन में कार्यक्रम बनाए है तो उन्हें ट्रेन में सीट बुक कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे लोग सीट बुक कराने में लंबी वेटिंग मिलने व सर्वर सही काम न करने के कारण वापस लौट रहे है। कुछ तो ट्रेनों में चल रही भीड़ का पता चलने के कारण अपना कार्यक्रम रद्द कर रहे है। रविवार को कई यात्री रेलवे स्टेशन से उक्त हालातों के कारण वापस चले गए।
जम्मू जाने वालों की संख्या ज्यादा
बताया गया कि लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में होली का त्योहार मनाने की इच्छा रखते है। इसी के चलते रोजाना शाम के समय सौ से ज्यादा लोग जम्मू के लिए यात्रा कर रहे है। इन लोगों ने कई-कई माह पहले सीट आरक्षित कराई हुई है।
विज्ञापन

काशी के रहने वाले बुजुर्ग बलराम औद्योगिक क्षेत्र में किसी फैक्टरी में काम करते है। उनका कहना था कि वह रविवार दोपहर रेलवे के आरक्षण केंद्र पर पहुंचे और जब पता चला कि काशी जाने का उनका आरक्षण वेटिंग के कारण नहीं हो पाएगा तो वह वापस जा रहे है।
इन्होंने कहा-
आरक्षण कराने में कोई समस्या नहीं आ रही है। रोजाना यहां से सैकड़ों लोग लंबी दूरी के लिए यात्रा कर रहे है। जम्मू जाने वाले भी रोजाना सौ से ज्यादा लोग अपनी मंजिल के लिए रवाना हो रहे है- नजाकत हुसैन, प्रभारी रेलवे आरक्षण केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें