फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुगाना थाने के सामने डटे रहे साधु-संत

विज्ञापन
बुढ़ाना में फुगाना थाने के सामने धरने पर बैठे साधु-संत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फुगाना थाने के सामने डटे रहे साधु-संत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सरनावली से अपहृत महंत हरि गिरि की बरामदगी को लेकर लगातार तीसरे दिन साधु-संतों का धरना जारी रहा। अफसरों ने फुगाना थाने के सामने धरना देकर जाम लगाए बैठे साधु-संतों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपहृत महंत की बरामदगी होने तक जाम न खोलने पर अड़े हुए हैं।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली स्थित शिवमंदिर के महंत व ग्राम प्रधान पद के दावेदार महंत हरि गिरि शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। फुगाना थाने में महंत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसे अब अपहरण में तरमीम किया जा चुका है। पुलिस ने महंत की बरामदगी के लिए दो दिन का समय लिया था, जिसके बाद तीसरे दिन मंगलवार सुबह से साधु-संत व ग्रामीणों ने फुगाना थाने के सामने मेरठ-करनाल हाईवे पर धरना देते हुए जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ शरदचंद्र शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंचकर महंत की जल्द बरामदगी का आश्वासन देते हुए जाम खोलने अथवा हाईवे की एक साइड यातायात के लिए खोलने की अपील की, जिसे साधु-संतों ने नकार दिया। लगातार तीसरे दिन हाईवे जाम होने से वाहनों को फुगाना बस स्टेंड से लालूखेड़ी होते हुए शामली मार्ग पर निकाला जा रहा है। मौके पर योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरी, ज्ञानेश्वर गिरी, मोहन गिरी, चौरासी गिरी, पूरण गिरी, जगदीश गिरी व सुभाष गिरी समेत बड़ी संख्या में साधु-संत व ग्रामीण मौजूद रहे।
महंत का अपहरण शर्म की बात : चौधरी नरेश टिकैत
बुढ़ाना। गांव सरनावली से अपहृत महंत की बरामदगी के लिए जारी धरनास्थल पर बुधवार रात भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में महंत का अपहरण शर्म की बात है। उन्होंने केस न खोल पाने के पीछे पुलिस पर राजनीतिक दबाव होने की भी आशंका जताते हुए जल्द महंत की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

प्रभावित होने लगी ग्रामीणों की दिनचर्या
मेरठ-करनाल हाईवे पर लगातार तीसरे दिन जाम लगा होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। गन्ना लदे बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व ट्रक न निकलने से गन्ना क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। वहीं, ग्रामीणों का खेतों पर भी जाना नहीं हो पा रहा है। वहीं, लगातार तीसरे दिन हाईवे जाम होना पुलिस-प्रशासन की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। जैसे-जैसे महंत की गुमशुदगी का समय बढ़ रहा है, वैसे-वैसे क्षेत्र में पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें