फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा चोरी का आरोपी

विज्ञापन
मीरापुर में पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश को चिकित्सालय लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीरापुर। गांव कुतुबपुर के गंगनहर पुल पर बृहस्पतिवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने किसान के घर में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग स्थित गांव कुतुबपुर पुल पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी सोनू है, जिस पर विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके फरार साथी की पहचान नहीं हो सकी, जिसकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मौके से संदिग्ध बाइक के साथ ही किसान जयभगवान के घर से चोरी मोबाइल व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि सोनू ने साथियों के साथ तीन दिसंबर 2020 को मीरापुर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी किसान जयभगवान शर्मा के बंद मकान के ताले तोड़कर दो मोबाइल, डेढ़ लाख के जेवरात और तीन हजार की नकदी चोरी की थी। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें