फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले बनी सड़क गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तीन साल पहले बनाई गई खतौली-मीरापुर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिस कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने खतौली-मीरापुर सड़क का निर्माण कराया था। सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने के कारण सड़क टूटने लगी थी। गत एक साल में सड़क के बीच काफी गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से मीरापुर होते हुए तीर्थ नगरी शुकतीर्थ, हस्तिनापुर, घटायन आदि कई गांव में यह मार्ग जाता है। जिस पर दिन रात भारी वाहनों का दबाव रहता है।
ग्रामीण सतीश का कहना है कि सड़क में बने गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुष्यंत का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं से कई लोग घायल हो गए हैं कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। फिर भी इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भूड़ निवासी ग्रामीण शाहरुख का कहना है कि मीरापुर रोड पर गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण वाहनों में नुकसान के साथ सड़क दुर्घटना बढ़ती रहती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई उदय राज का कहना है कि उन्होंने इस मार्ग का निरीक्षण किया, जहां गड्ढे हैं वहां पर ईंटों के टुकड़े डालकर उन्हें भरा गया है। सड़क निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से धन मुक्त होते ही मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें