फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कायाकल्प टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कायाकल्प अवार्ड योजना 2025-26 के तहत शनिवार को बिजनौर से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इससे पूर्व जिला स्तरीय निरीक्षण में अस्पताल को 96 एवं पीयर असेस्मेंट में 93 प्रतिशत अंक प्रदान किये जा चुके हैं। अवार्ड योजना के तहत मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापरक बनाने के लिए प्रति वर्ष कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सर्वेंक्षण किया जाता है। शनिवार को बिजनौर से पहुंची कायाकल्प अवार्ड की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में संचालित योजनाओंं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। टीम में शामिल चिकित्सक एवं अन्य अधिकारियों ने आठ बिंदुओं के दर्जनों अलग-अलग मामलोंं को लेकर चिकित्सकों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ से सवाल किए।
टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के रखरखाव और सफाई व्यवस्था का आकलन किया। अस्पताल के विभिन्न विभागों में संक्रमण पर अंकुश सहित बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मरीजों से समस्याएं पूछते हुए उन्हें बेहतर सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने वार्ड, ब्लड बैंक, एआरटी सेंटर, ड्यूटी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। जिला गुणवत्ता परामर्शदाता डॉ.इस्तेखार ने बताया कि टीम में डॉ.हितेन्द्र कुमार, रोहित कुमार और रानु सिंह सहित सीएमएस डॉ संजय वर्मा, फार्मेसिस्ट हारून अली, अनिल सिंह, स्टाफ नर्स सरिता देवी आदि शामिल रहे। डॉ.इस्तेखार ने बताया कि प्रथम आने पर सरकार की ओर से 50 लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया है, जबकि द्वितीय आने पर 30 और तृतीय आने पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये प्रदान किये जाएंगे।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें