मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव पावटी खुर्द में पूर्व प्रधान बुजुर्ग शराफत त्यागी की हत्या का मामला पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया हैं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया है।
दो दिन पूर्व सड़क निर्माण को लेकर पावटी खुर्द गांव में पूर्व प्रधान शराफत त्यागी की तमंचे की बट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शादाब ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा उसके बाबा के गले में गमछा डाल कर गला दबाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में निवर्तमान प्रधान हुसन आरा के दो पुत्रों समेत छह नामजद और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई थी।
इन्होंने कहा-
चरथावल के गांव पावटी खुर्द में बुुजुर्ग पूर्व प्रधान शराफत त्यागी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। डाक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट न कर बिसरा सुरक्षित किया है। रिपोर्ट में मौत से पहले चोट लगना डाक्टरों ने लिखा हैं। मौत का कारण जानने के लिए बिसरा जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एक आरोपी अनीस को चरथावल पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।