फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में 2026-27 के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यार्थी 18 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा और सत्र 2025-26 में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर बैक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद परीक्षा फॉर्म का प्रिंट निकालकर 19 नवंबर तक संबंधित महाविद्यालय में जमा कराना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है। पोर्टल पर एग्जामिनेशन सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले विषयों और प्रश्नपत्रों का मिलान करें, क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद पेपर में किसी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा। आवेदन के दौरान दिव्यांगता (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित विकल्प भी भरना होगा। ऑनलाइन शुल्क जमा होने के बाद विद्यार्थी फॉर्म का प्रिंट प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल msuniversity.samarth.edu.in पर सभी जानकारी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें