फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 07द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ3 में राजपुर-छाजपुर गांव में कन्या डिग्री कॉलेज का शिला? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बेटियों की उच्च शिक्षा की समस्या का होगा समाधान : बालियान
विज्ञापन

बुढ़ाना। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राजपुर-छाजपुर गांव में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस क्षेत्र की बेटियों के लिए कोई डिग्री कॉलेज नहीं था। डिग्री कॉलेज बनने के बाद क्षेत्र की बेटियों की उच्च शिक्षा की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि 942 लाख रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में सबका साथ, सबका विकास लेकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्रालय डॉ. संजीव बालियान शनिवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के साथ राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राजपुर-छाजपुर गांव में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर शिलान्यास समारोह में बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूल के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्कूल के निर्माण में 942 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि राजपुर-छाजपुर गांव में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण से इस क्षेत्र की बेटियों की उच्च शिक्षा की समस्या का समाधान होगा। बेटियां घर पर रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए मेरठ आदि शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबके हित के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का होना बहुत जरूरी है। बेटियां दो परिवारों का भला करती हैं। इस स्कूल के निर्माण से इस क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बहुत लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, रामनाथ सिंह, गोपाल सैनी, मनोज कुुमार, हरपाल सिंह, हरीश अहलावत व ग्राम प्रधान लोकेश शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें