मुजफ्फरनगर। तीन सप्ताह पहले ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत के मामले में की जा रही जांच की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की जांच में महिला की मौत का कारण सेप्टीसीमिया आया है।
भोपा के गांव निरगाजनी निवासी सुमित ने अपनी पत्नी पूनम को प्रसव के लिए 28 फरवरी को नई मंडी स्थित गर्ग नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। महिला ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था।
आरोप था कि महिला को दर्द हुआ तो शिकायत पर चिकित्सक ने उसको चांटे मारे थे। हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया था। लेकिन हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी।
नाराज परिजनों ने शव अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा किया गया था। जांच के लिए एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार के निर्देशन में कमेटी का गठन किया गया था।