फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के माध्यम से गरीबों को मिलेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों के माध्यम से गरीबों को मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न देने का कार्य सभासदों के माध्यम से किया जाएगा। सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
लॉकडाउन के चलते अभी तक प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर खाने और राशन की सूचना दी जा रही थी। भोजन एवं राशन की सामग्री पुलिस एकत्र कर संबंधित लोगों तक पहुंचा रही थी। अब प्रशासन ने नया नियम बनाया है, ताकि लॉकडालन के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
खाद्यान्न वितरण के नोडल अधिकारी डीएफओ सूरज ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में खाद्यान्न केंद्र बनाया गया है। सभी सभासद अपने यहां गरीब और जरूरतमंदों की सूची टेलीफोन नंबर के साथ उपलब्ध कराएंगे, इसके बाद अगले रोज उन परिवारों को प्रशासन की ओर से दस किलो आटा और पांच किलो चावल दिया जाएगा। परिवारों की संख्या के अनुसार सभासद को यह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। टीम में शामिल सदस्य शाम को संबंधित परिवार को कॉल करके खाद्यान्न मिलने की तस्दीक करेंगे।
विज्ञापन

- रोजाना दो सौ परिवार को देंगे भोजन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी बरातघर संस्था की ओर से दो सौ लोगों के खाने के पैकेट वितरित किए गए। सदस्य विजय वर्मा ने बताया कि रोजाना दो सौ पैकेट खाने के तैयार करके प्रशासन को दिए जाएंगे और प्रशासन जरूरत मंद लोगों को यह खानों का वितरण करेगा। अमरनाथ धमीजा, अशोक, प्रमोद अरोरा, रघुनाथ नागपाल, राकेश ढींगरा, मुकुल दुआ, विजय वर्मा राकेश, अनिल धमीजा, पवन छाबड़ा आदि आदि का सहयोग रहा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नई मंडी शाखा के भवन में एसएस दास चैरिटेबल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्व. एसएस दास की पुण्य स्मृति में एक खाद्यान्न वितरण किया गया। सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्रा एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक नागमणि उपस्थित हुए। मुख्य ट्रस्टी संदीप दास एडवोकेट ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले निर्धनों को नि:शुल्क राशन सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

---
मंत्री ने बांटा खाद्यान्न
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विधायक प्रमोद उटवाल ने खांजापुर गांव में स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में 500 निर्धन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें