फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
ककरौली के गांव चौरावाला में तालाब में गंदगी को लेकर हंगामा प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
तालाब में गंदगी से परेशान ग्रामीणों का हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन

ककरौली। गांव चौरावाला के तालाब में कई वर्षों से गंदगी अटी पड़ी है। बारिश होते ही महीनों तक रास्ते में पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने तालाब की गंदगी साफ कराने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंदगी से बच्चे और महिलाओं में बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश होते ही महीनों तक रास्ते में एक फीट की गहराई तक पानी भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सालों से कोई सफाई नहीं हुई है। गांव में लगभग अभी भी कच्चे रास्ते कीचड़ से भरे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में गंदगी अधिक होने के कारण जो भी पशु तालाब में चला जाता है, उसकी दलदल में धंसकर वहीं मौत हो जाती है। सत्येंद्र पाल, मोहित, अरविंद, सुनील, भजन सिंह, प्रीतम सिंह, धीर सिंह, जसबीर, जनेश्वर व महिलाएं निरमा, ममतेश, मिनतेश, सुमित्रा, नोरती, भूरो, सुमन आदि ग्रामीणों ने जानसठ एसडीएम से तालाब की साफ सफाई और रास्ते ठीक कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान भैरोज अख्तर का कहना है कि तीन साल पूर्व तालाब की सफाई कराई गई थी। तालाब का क्षेत्रफल कम होने और गांव का पानी आने से तालाब में तीन माह बाद ही दलदल हो जाती है। तालाब से 100 मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत की 10 बीघा भूमि खाली पड़ी है। तहसीलदार ने तीन बीघा भूमि में तालाब खुदवाने की निशानदेही की थी। कुछ दिनों बाद ही उस भूमि में तालाब खोदाई का काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें