फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधली म्हाड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 16 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बुधवार को दूधली म्हाड़ी मेले में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम नजर आया। ऐतिहासिक गोगा माढ़ी पर कई प्रांतों के लाखों श्रद्धालुओं ने निशान और प्रसाद चढ़ाया। मेले का उद्घाटन भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने किया।
विज्ञापन


मंगलवार को मेले में ऐतिहासिक म्हाड़ी दूधली में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालुओं का तांता लगा। ढोल नगाड़ा के साथ हर कोई हाथों में नीला निशान और छड़ी लेकर म्हाड़ी की तरफ बढ़ रहा था। गोगा के भक्तगण मन्नतें पूरी होने पर कोई पैदल, तो कोई लेटकर म्हाड़ी पर दर्शनों को आतुर थे।

बिरालसी से दूधली तक पांच किलोमीटर मार्ग पर कारों का कारवां, बाइक की कतार व बुग्गी व ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन टूटने का नाम नहीं ले रहा थी। बाबा के दरबार में कोई आम हो या खास हर कोई बिना भेदभाव के दर्शन को पहुंच रहा था। चिलचिलाती धूप श्रद्धालुओं की आस्था डिगा नहीं पा रही थी।
विज्ञापन


नीले घोड़े की जय, बागड़ वाले की जय..के उद्घोष से पूरा इलाका गोगा की भक्ति मेें सराबोर नजर आ रहा था। मुख्य अतिथि पूर्ण सिंह ने कहा कि गोगा म्हाड़ी के मेले ग्रामीण संस्कृति और सांप्रदायिकता एकता की अनूठी मिसाल है। प्रधान रवींद्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री रामभूल सिंह, मुकेश राणा, सुभाष राणा, योगेंद्र सिंह, रामकुमार, आदेश कुमार सोनू, मुकेश राणा मौजूद थे। गांव में हर घर में मेहमानों की आव भगत में ग्रमीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें