फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले में 22 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिले में बनाए गए 22 केंद्रों पर 61 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों के कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, एसडीएम कृष्णकांत, डीआईओएस हरिकेश यादव, बीएसए संदीप कुमार, आयोग के समन्वय अधिकारी, जिला बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें